रैली को ले कर तैयारिया पूरी, कार्यकर्ताओं की लगाई डियूटियां
कहा, चरमरा गई पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से

मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के रोष स्वरूप पंजाब की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल रोष रैली स्थानीय कमेटी पार्क में 19 जनवरी को करवाई जा रही है। इस संबंधी जिला भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव मिन्हास की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष एवं जिला भाजपा के प्रभारी नरेंद्र परमार विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरेंद्र परमार एवं संजीव मिन्हास ने पंजाब की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की एवं कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसी के विरोध में जिला भाजपा द्वारा एक रोष रैली की जा रही है। जिसमें कांग्रेस की सरकार को पंजाब की कानून व्यवस्था को सुचारू रूप देने हेतु नींद से जगाने हेतु प्रयास किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी सुनिश्चित की गई। इस मौके पर पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष उमेश शाकर, पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जंगी लाल महाजन, रघुनाथ सिंह राणा, सतपाल शास्त्री, अजय कौशल सेठू, जिला भाजपा के सभी मंडलों के अध्यक्ष, जिला भाजपा के सभी मोर्चों के अध्यक्ष, जिला भाजपा से संबंधित सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य मंडलों के पदाधिकारी इत्यादि उपस्थित थे।

Previous articleदेश में संवैधानिक संकट की स्थिति : विधायक अरुण डोगरा
Next articleभारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर रैली 17 जनवरी को : राणा साबा