धर्मसोत व कांगड़ सहित पांच की छुट्टी
राजा वडिंग, परगट व गिलजियां सहित अन्य की एंट्री
मनप्रीत, मोहिंदरा व आशु सहित आठ पर भरोसा
चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स):
लगभग छह दिन की माथा पच्ची के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल की घोषणा कर ही दी। जिसमें पिछली कैबिनेट में शामिल रहे पांच मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है, जबकि पांच नए चेहरों को शामिल किया गया है। वहीं, कैप्टन सरकार के मंत्रिमंडल के नौ वरिष्ठ मंत्रियों पर चन्नी ने भरोसा दिखाते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया है।
इनकी हुई छुट्टी…..
बलबीर सिंह सिद्धू, साधु सिंह धर्मसोत, गुरप्रीत सिंह कांगड़, शाम सुंदर अरोड़ा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी।

इनको मिला दोबारा मौका
ब्रह्म मोहिंदरा, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, विजयइंदर सिंगला, भारत भूषण आशु।

यह नए चेहरे…
डॉ.राज कुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, परगट सिंह, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत कोटली, राणा गुरजीत।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट के विस्तार बारे में पंजाब के महामहीम राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। मुख्यमंत्री चन्नी ने बताया है कि नए मंत्रियों को रविवार शाम को 4.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी।

Previous articleकेंद्रीय जेल में सैमीनार लगा बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया
Next articleशक्ति केंद्र हाजीपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मनाया गया जन्मदिन