कहा, चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सिद्धू की चुप्पी करती है सैकड़ों सवाल खड़े
दसूहा/मुकेरियां,(गुरप्रीत घुग्गी):
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह साढ़े चार साल महल से बाहर नहीं निकले। जिसके चलते कांग्रेस सरकार ने अपनी इज्जत बचाने के लिए अब चरणजीत सिंह चन्नी को ऐलान जीत मुख्यमंत्री के रूप में जनता के सम्मुख कर दिया है। जिसका जनता को कोई फायदा नहीं होगा। ये विचार आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने मुकेरियां के दशहरा ग्राउंड में हलका इंचार्ज प्रो.जीएस मुल्तानी के नेतृत्व में करवाई गई एक विशआल रैली को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। भगवंत मान ने कहा कि पिछले 70 सालों में पंजाब की जनता को पारंपरिक पार्टियों के नेताओं ने लूटा और पीटा है, जबकि सोने की चिडिय़ा कहलाए जाने वाले पंजाब प्रदेश को लगातार विनाश की ओर धकेला जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए मान ने कहा कि कांग्रेस ऐसी दुविधा में है कि सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि किस अधिकारी को किस पद पर नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस सरकार द्वारा अपने मंत्रियों की शिकायतों का समाधान नहीं किया जा रहा है। वह राज्य की जनता की समस्याओं का समाधान कैसे कर सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है और कांग्रेस के अपने चुने हुए प्रतिनिधि विधानसभा में अपनी ही सरकार पर उंगली उठा रहे हैं। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धु पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सिद्धू की चुप्पी सैकड़ों सवाल खड़े करती है और सिद्धु की कथित ईमानदार छवि भी धूमिल हो रही है।

सीएम चन्नी के आम आदमी पार्टी को ईस्ट इंडिया कंपनी कहने के बारे में मान ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस समय दुविधा में हैं और कल वह यह भी कह सकते हैं कि वह ईस्ट इंडिया कंपनी के अध्यक्ष रह चुके हैं। सासंद भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को बदल दिया है और आम आदमी पार्टी जो भी मुद्दा उठाती है, सभी पारंपरिक दल उसकी ओर लपक लेते हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पंजाब को समृद्ध बनाने के लिए पंजाब में आम आदमी पार्टी का पौधा लगाया था और इस पौधे को अपने खून और पसीने से सींचा रहे हैं। मान ने कहा कि पंजाब को पारंपरिक पार्टियों से मुक्त करने के लिए आप सरकार बनाना अनिवार्य है ताकि पंजाब को प्रगति और समृद्धि के पथ पर सही तरीके से निर्देशित किया जा सके। इस अवसर पर हरमिंदर सिंह बख्शी, मोहन लाल, कमलजीत कौर, गुरविंदर सिंह पावला, सुच्चा सिंह, हरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सतपाल सिंह, विनोद कुमार, सुरेश कुमार के आलावा भारी संख्य में लोग उपस्थित थए। इससे पहले मान ने दसूहा की दाना मंड़ी में भी लोगों को सम्बोधित किया।
पंजाबियों को लेनी चाहिए किसान संघर्ष से सीख : प्रो.मुलतानी
रैली को संबोधित करते हलका इंचार्ज प्रो.जीएस मुल्तानी ने कहा कि पंजाबियों को किसान संघर्ष से सीख लेनी चाहिए और पारंपरिक दलों को एकजुट होकर खारिज करना चाहिए ताकि राज्य में एक वास्तविक जनता की सरकार बन सके जो लोगों के लिए काम कर सके।

Previous articleरोजगार मेले में विभिन्न अस्पतालों की ओर से 160 नौजवानों का किया गया चयन
Next articleਗੋਕਲ ਚੰਦ ਸ਼ਰੋੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰੀ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਬਣੇ