कांग्रेस छोड़ते ही मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी साधा निशाना
बोलीं, हिंदू होने के कारण किया टारगेट, निजी रंजिश रखी और की डिग्निटी हर्ट
फ्लावर समझा गया, जबकि वह फायर है
अमृतसर,(राजदार टाइम्स ब्यूरो):
पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान मोना जायसवाल ने मनीषा को पार्टी में शामिल करवाया। मनीषा गुलाटी के भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें काफी दिन से चल रही थीं। गुलाटी कैप्टन अमरिंदर सिंह की काफी नजदीकी मानी जाती हैं। कांग्रेस को छोड़ते ही उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 111 दिनों में उनकी डिग्निटी को हर्ट किया गया। हिंदू होने के कारण उन्हें टारगेट किया गया और पर्सनल रंजिश निकाली। उन्हें पिछले दिनों में धमकियां मिलती रही हैं। पंजाब के एक प्रसिद्ध नेता ने उन्हें कहा कि माता सीता को इंसाफ नहीं मिला तो आप क्या इंसाफ दिलाएंगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 111 दिन की सरकार ने आते ही उनका स्टाफ कम कर दिया। उन्हें मिली वेलफेयर ग्रांट भी रोक ली गई। इस संबंधी उन्होंने गृह मंत्रलाय से बात की और सरकार की इंटेलीजेंसी की रिपोर्ट में भी उन्हें जान का खतरा बताया जा रहा है। मनीषा गुलाटी ने कहा कि सरकार ने उन्हें अपॉइंट किया था। कानून को डिसरिस्पेक्ट किया गया। चरणजीत चन्नी सरकार ने उन पर बहुत हमले किए। उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने सिर्फ एक सवाल किया था। एक महिला होने के नाते उन्हें टारगेट किया गया। मी-2 केस के कारण ही उन पर वार किया गया। उन्होंने एक कमीशन की चेयर पर वार किया है। फिल्मी डायलाग कहते हुए मनीषा गुलाटी ने कहा कि, मनीषा गुलाटी को फ्लावर समझा गया, जबकि वह फायर है। वह आज भी डटकर खड़ी हैं और आगे भी महिलाओं के लिए काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी ने बीजेपी में आने के लिए नहीं कहा। उनके परिवारिक संबंध हैं, लेकिन फिर भी यह रस्ता उनका अपना है, जिसे उन्होंने खुद चुना है। पंजाब की महिलाएं काफी भावुक हो रही हैं लेकिन वह पंजाब की महिलाओं को इंसाफ दिलाएंगी।

Previous articleहोशियारपुर, गुरदासपुर चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी
Next articleपूर्व कानून मंत्री अश्वनी कुमार ने दिया कांग्रेस से त्यागपत्र