मानसर,(राजदार टाइम्स): मंगलवार को बाद दोपहर कस्बा हरसा मानसर स्थित टोल प्लाजा पर जलंधर से पठानकोट जाते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के काफिले को किसानों ने काले झंडे दिखा कर विरोध जताया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि सुधार अधिनियमों को तुरंत रद्द करने की मांग की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को टोल प्लाजा हरसा मानसर पर सातवीं बार काले झंडों के साथ विरोध का सामना करना पड़ा है तथा टोल प्लाजा पर किसानों के रोष धरने के चलते कई बार शर्मा को रास्ता बदलकर अपनी मंजिल पर पहुँचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Previous articleसखी वन स्टाप सैंटर में मनाई गई नवजन्मी बच्चियों की लोहड़ी
Next articleएडीसी ने वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम जाकर वितिरित किया जरुरत का सामान