पंजाब को पश्चिम बंगाल न बनाएं भगवंत मान : अविनाश राय खन्ना
कहा, आप सीएम संविधान तथा राज्यपाल का करें सम्मान
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना कहा कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को पश्चिम बंगाल बनाने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश के राज्यपाल का पद सम्मानजनक तथा उच्च संवैधानिक पद होता है। जिसका सम्मान करना मुख्यमंत्री का कर्तव्य है परंतु सी.एम भगवंत मान संविधान की मर्यादा को भूलकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की खिलाफत करने में जुटे हुए हैं तथा उनका अपमान कर रहे हैं। उक्त विचार खन्ना ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विधान सभा में बार बार राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का अपमान करने को शर्मनाक बताते हुए व्यक्त किए। भगवंत मान हर बार अपने बयानों तथा विधान सभा में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का राज्यपाल पूरे मंत्रालय का कुलाधिपति होता है परंतु मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में अकस्मात विधान सभा बुलाकर कुलाधिपति की शक्तियां खुद ही ले लीं जो कि सरासर संविधान की उलंघना है। खन्ना ने कहा कि आप मुख्यमंत्री भगवंत मान को संविधान तथा राज्यपाल का सम्मान करना चाहिए। यदि एक मुख्यमंत्री ही भरी सभा में संविधान की धज्जियां उडाएगा तो प्रदेश में कानून व्यवस्था का ध्वस्त होना स्वाभाविक ही है। खन्ना ने कहा कि सी.एम. भगवंत मान को नैतिकता के आधार पर राज्यपाल का अपमान करने तथा संविधान की उलंघना करने के लिए सार्वजनिक तौर पर क्षमा मांगनी चाहिए।

Previous articleआशादीप ग्रुप के छात्र मनदीप गिल ने आइलेट्स में प्राप्त किये 9 में से 9 बैंड
Next articleਖੇਤੀ ਦੀ ਪ੍ਰਫੁੱਲਿਤਾ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁੱਖ ਤਰਜੀਹ : ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ