पहली बार मंत्री बने 6 विधायक, कैप्टन की सरकार में मंत्री रहे 9 पुराने चेहरे भी चन्नी की टीम में
चण्डीगढ़,(राजदार टाइम्स):
पंजाब के नए मंत्रियों ने आज शाम राज भवन में एक समारोह में शपथ ली। पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी मंत्रिमंडल में 15 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। अब कैबिनेट सहित 18 नए मंत्री हो गए हैं। सबसे पहले शपथ लेने वालों में मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंद्रा, राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा शामिल रहे। अरुणा चौधरी, सुखविंदर सिंह सरकारिया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में भी मंत्री थे। रजिया सुल्ताना और विजय इंदर सिंगला ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रियों की सूची से कुलजीत सिंह नागरा का नाम अंतिम समय में काटा गया और उनकी जगह रणदीप सिंह नाभा उर्फ काका रणदीप का नाम शामिल किया गया।

इसके बाद पहली बार मंत्री बन रहे रणदीप नाभा, राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, गुरकीरत कोटली ने शपथ ली। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और दो उप मुख्य मंत्री सुखजिंदर रंधावा व ओपी सोनी पहले ही शपथ ले चुके हैं।

मंत्री बने राणा, विरोध के बावजूद
दोआबा क्षेत्र के नेता व विधायक दागी कहकर राणा गुरजीत का विरोध कर रहे थे। इसके बावजूद उनका नाम नहीं काटा गया। राणा गुरजीत कैप्टन सरकार की कैबिनेट में थे। उस समय पर रेत खनन में भूमिका के आरोप लगे थे। फिर राहुल गांधी की मंजूरी के बाद कैप्टन ने राणा का इस्तीफा लिया था। अब उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली है।

नई कैबिनेट है इस प्रकार
चरणजीत सिंह चन्नी- मुख्यमंत्री
सुखजिंदर सिंह रंधावा- उपमुख्यमंत्री
ओपी सोनी- उपमुख्यमंत्री
ब्रह्म मोहिंदरा- कैबिनेट मंत्री
मनप्रीत सिंह बादल- कैबिनेट मंत्री
तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा- कैबिनेट मंत्री
सुखबिंदर सिंह सरकारिया- कैबिनेट मंत्री
अरुणा चौधरी- कैबिनेट मंत्री
रजिया सुल्ताना- कैबिनेट मंत्री
विजय इंदर सिंगला- कैबिनेट मंत्री
भारत भूषण आशु- कैबिनेट मंत्री
डा.राज कुमार वेरका- कैबिनेट मंत्री
संगत सिंह गिलजियां- कैबिनेट मंत्री
अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग- कैबिनेट मंत्री
परगट सिंह- कैबिनेट मंत्री
काका रणदीप सिंह- कैबिनेट मंत्री
गुरप्रीत कोटली- कैबिनेट मंत्री
राणा गुरजीत सिंह- कैबिनेट मंत्री।

Previous articleभाजपा की अन्दरूनी लड़ाई खुल कर सामने आई
Next articleआम आदमी पार्टी करेगी भारत बंद का समर्थन : प्रो.मुल्तानी