रोहित ठाकुर युवा मोर्चा के मण्डल महासचिव नियुक्त
तलवाड़ा,(राजदार टाइम्स):
मंडल कमाही देवी में मण्डल अध्यक्ष विपन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के युवा कर्मठ कार्यकर्ता रोहित ठाकुर को युवा मोर्चा का महासचिव नियुक्ति किया गया। जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास ने रोहित ठाकुर को सम्मानित करते हुए कहा के भाजपा द्वारा बुथ स्तर तक युवा मोर्चा की टीमें गठित की जा रही हैं। उन्होंने कहा के कंडी क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या युवाओं को रोजगार न मिलना है। बहुत दुर्भाग्य की बात है कि लंबा समय कांग्रेस पंजाब की सत्ता पर काबिज रही मगर कंडी क्षेत्र के युवाओं के रोजगार की समस्या पर कांगरेस सरकारों ने अभी तक कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि दु:ख बात है मौजूदा विधायक महौदय कंडी क्षेत्र से संबंधित हैं, उन्होंने भी आज तक कंडी क्षेत्र की समस्याओं को विधान सभा में नहीं उठाया। संजीव मिन्हास ने पंजाब सरकार से मांग की कि पंजाब के सभी विभागों में सभी पदों में कंडी क्षेत्र के युवाओं के लिए स्पेशल कोटा निर्धारित किया जाय। इस समय पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कैप्टन रविंदर शर्मा, मंडल महामंत्री पुशपेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय ठाकुर के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleराष्ट्रीय शिक्षक संचेतना संचालन समिति का हुआ गठन
Next articleयुवा वर्ग की नई सोच ही लाती है समाज में क्रांतिकारी बदलाव : संदीप सैनी