कहा, राज्य में सरकार बनने पर दिल्ली की तरज पर होंगे विकास के कार्य
भंगाला,(राजदार टाइम्स):
आम आदमी पार्टी की एक बैठक नहर कॉलोनी में हुई। बैठक में लोग भारी संख्या में शामिल हुए। बैठक में आप ट्रेड़ विंग पंजाब के सचिव प्रो.जीएस मुल्तानी विशेष रुप से पहुँचे। उन्होंने लोगों का उत्साह देखते हुए कहा कि वर्ष 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना लगभग तय है। देश के लोग दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यों को भली-भांति जानते हैं। किस प्रकार से दिल्ली में विकास कार्य पटरी पर दौड़ रहे हैं। कांग्रेस, अकाली दल तथा भाजपा आदि पार्टियों को जनता पहिचान चुकी है। इन पार्टियों ने लगातार लोगों से हमेशा वादाखिलाफी की है, और सरकारी खजाना भरने की बजाय अपनी जेबें ही भरी है। प्रो.मुल्तानी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने सर्वपक्षीय विकास किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर तेजी से विकास कार्य होंगे। पंजाब के खाली पड़े खजाने भरे जाएंगे। दिल्ली में सरकार के पास पूरी पावर नहीं है। पंजाब में सरकार के पास पावर पूरी होगी और पंजाब में और भी ज्यादा विकास होगा। पंजाब में माइनिंग, एक्साइज, ट्रांसपोर्ट आदि सभी से अधिक कमाई कर सरकारी में खजाने में डाली जााएगी। इस समय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleशिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज पास किया 9.12 अरब का बजट
Next articleकृषि व किसान भलाई विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गाया ब्लाक के विभिन्न गांवों का दौरा