कार्यक्रम में मंत्री मिनिस्टर जिंपा, हरभजन सिंह व अमन अरोड़ा रहे उपस्थित
मंत्री बलकार ने कहा, जिम्मेदारी को निभाएंगे बखूबी
चण्ड़ीगढ़,(राजदार टाइम्स): बुधवार को हुए तीसरे मंत्रीमंड़ल विस्तार में बनाए गए दो मंत्रियों में से बलकार सिंह जोकि करतारपुर से विधायक ने पिछले कल पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने तथा स्थानीय निकाय मंत्री का मंत्रालय मिलने के बाद आज सचिवालय में कार्यभार संभाल लिया। उन्हें चार्ज दिलाने के समय मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा व अमन अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह खरा उतर दिखाएंगे। उन्होंने मंत्री पद देने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। मंत्री बलकार ने कहा कि वह राजनीति में लोगों की सेवा के लिए आए हैं और सेवा करते रहेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया, जिस वह पर खरा उतरेंगे। इसी प्रकार से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडिडयां ने भी अपना पदभार संभाल लिया है।