हाजीपुर,(राजदार टाइम्स): पंजाब की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है। सरकार के अपने ही लोग ही कैप्टन सरकार से दु:खी हैं। यह शब्द भाजपा मंडल के अध्यक्ष अनिल वशिष्ट ने कहे। उन्होंने कहा कि हाजीपुर ब्लाक के साथ लगते कई गाँवों में क्रैशर गैर कानूनी ढंग से उसी तरह चल रहे हैं, जेसे पहले चलते थे। वर्ष 20 17 के विधान सभा के चुनावों से पहले कांग्रेस इन क्रैशरों को बंद करवाने के लिए हर रोज धरने लगाते थे। वही लोग अब इन क्रैशरों में भाईवाल बन सरकारी खज़ाने को चुना लगा कर अपनी और अपने नेताओं की जेबें भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से दान ले कर सरकारी स्कूलों को रंग करवा उनको स्मार्ट स्कूल का नाम दिया जा रहा है। गाँवों की सडक़ें चलने योग्य नहीं हैं, नौजवान भी कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की नौकरियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सौ दिनों में नशा ख़त्म करने का वादा पुरा क्या करना था गैर कानूनी नशों से कई घर उजड़ गये हैं। आखर सरकार पंजाब को क्या बनाना चाहती है, कुछ समझ नहीं आता। इस समय पर भाजपा शहरी के अध्यक्ष सुरिन्दर मोहन बजाज, उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, मंडल मैडिकल सेल के अध्यक्ष भुवेशवर मेहता, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरज शर्मा, पंच विजय शर्मा, विकास चौधरी, पवन कुमार आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleज्योति स्वरूपों का गर्मजोशी से होगा स्वागत : नरेश पंडित
Next articleकेन्द्र की मोदी सरकार के तानाशाही व्यवहार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी : धीरज ठाकुर