कहा, पंजाब के लोग क्रांतिकारी हैं और इतिहास गवाह है कि भारत में किसी भी क्रांति की जड़ें पंजाब से शुरू हुई
मानसर,(राजदार टाइम्स)
: पंजाब का हर वर्ग मौजूदा कांग्रेस की सरकार तथा पिछले 10 वर्षो में अकाली दल-भाजपा सरकार से नाखुश है। क्योंकि इन सरकारों के नेताओं ने सिर्फ अपने बारे में ही सोचा है, लोगों की भलाई के लिए कोई भी कार्य नहीं किया। इस लिए पंजाब का हर वर्ग सडक़ों पर उतर कर धरना देने को मजबूर हो रहा है। यह विचार आम आदमी पार्टी पंजाब के संयुक्त सचिव व पूर्व हलका प्रभारी मुकेरियां प्रोफेसर जीएस मुल्तानी ने गांव पंडोरी भगत में एक बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मौजूदा व पूर्व की सरकारों में फर्क सिर्फ इतना है कि पहले लोग बठिंडा में धरना देने जाते थे और अब वे पटियाला में जाते हैं। पंजाब के लोग क्रांतिकारी लोग हैं और इतिहास इस बात का गवाह है कि भारत में किसी भी क्रांति की जड़ें पंजाब में होती हैं। वर्ष 2022 में पंजाब अन्दर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के साथ ही भारत के हर राज्य में आम आदमी पार्टी के लिए दरवाजे खुल जाएंगे। पंजब के लोगों में पंजाब में वर्ष 2022 में आप की सरकार बनने को लेकर हर वर्ग में जबरदस्त उत्साह है। गांव के कई परिवारों ने पारंपरिक पार्टियों को अलविदा कहा और आम आदमी पार्टी की झाड़ू पकड़ा। इस समय पर हरजीत सिंह सहोता, अमरजीत सिंह सैनी, अमित कुमार, ठाकुर उपदेश सिंह, रमेश कुमार, जतिंदर शर्मा, संजीव सोनी, मंजीत सिंह, बख्शीश सिंह फौजी, जरनैल सिंह, डॉ.बलविंदर, गुरप्रीत सिंह गोपी, ठाकुर रघबीर सिंह, पवन कुमार खोसला, बलविंदर सिंह एएसआई, माखन सिंह, माहिल सिंह, राजिंदर सिंह, ठाकुर अश्विनी कुमार फौजी, ध्यान सिंह, सर्बजीत सिंह, नम्बरदार रणवीर सिंह, राछपाल सिंह सदस्य पंचायत, पुनीत सिंह, शुभम कुमार, बूटा सिंह और गांव कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Previous articleਸਵੱਛ ਭਾਰਤ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਅਖ਼ਬਾਰ ਦੇ ਲਿਫਾਫੇ ਬਨਾਵਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਤ
Next articleनवनियुक्त एसएसपी अमनीत कौंडल जैसे अधिकारी सम्मान के पात्र : रामपाल शर्मा