दिल्ली/होशियारपुर,(मनप्रीत सिंह मन्ना, राजदार टाइम्स): ‘‘निरंकार प्रभु को मन में बसाते हुए, नववर्ष में मानवीय मूल्योंको अपनाते हुए हम सब अपने जीवन को स्वयं सुधारे और संसार के लिए वरदान बनें।’’ ये उद्गार निरंकारी मिशन की सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज ने नववर्ष के आगमन पर वर्चुअल रूप में आयोजित सत्संग समारोह में व्यक्त किए। कार्यक्रम का लाभ संत निरंकारी मिशन की वेबसाईट से विश्व भर के लाखों भक्तों और प्रभु प्रेमियों ने लिया। सद्गुरु माता ने कहा कि पिछले वर्ष से हमने जो भी शिक्षायें लीं उन्हें हमें परिवार में, समाज में एवं पूरे संसार में सेवाभाव से रहते हुये उपयोग में लाना है। इसके साथ ही जो जो भी अन्य सिखलाईयाँ हमारे हिस्से में आईं उनको अपने अंदर धारण करते हुए, मन में बसाते हुए नव वर्ष में आगे बढें़। हमारे अंदर जो भी कमियाँ हैं उनको भी इस निरंकार प्रभु का आश्रय लेकर सुधारते चले जायें। उन्होंने निरंकार से सभी के लिए यहीं प्रार्थना, याचना की कि इस नववर्ष में सब कुछ सामान्य होता चला जाये। सबका स्वास्थ्य स्वस्थ रहे तथा सभी को सेवा, सुमिरण, सत्संग करने का अवसर मिल पायें ताकि ब्रह्मज्ञान की संभाल करते हुए प्रभु के प्रति सबका विश्वास दृढ़ होता चला जाये।

Previous articleधर्म रक्षा निधि से होते हैं सामाजिक कार्य : नरेश पंडित
Next articleखन्ना ने भारत के पहले मूकबधिर आश्रम के निर्माण संबंधी सोनालीका के वाईस चेयरमैन को दी जानकारी