अकाली दल व केजरीवाल की नकल कर रही है कांग्रेस
मुकेरियां,(गुरपरीत घुग्गी राजदार टाइम्स):
शिव सेना टकसाली की एक जरूरी बैठक हीई। बैठक में शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय युवा चेयरमैन बंटी जोगी विशेष रूप से उपस्थित हुए। अपने सम्बोधन में बंटी जोगी ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कोई मुख्यमंत्री नहीं है, जोकि अपनी मर्जी से आऐ दिन नई-नई घोषनाँ करते जा रहें है। कांगरेस पार्टी प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह करनें का कार्य करने में लगे हुए हैं। लेकिन अब राज्य के लोग इनके झूठे वादों में आने वाले नहीं हैं, लोग इनकी चालों में अब आने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि सिद्धू ने पंजाब के भदौर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं को 2 हजार रुपये प्रति माह तथा परिवार की ग्रहणी को एक साल में 8 सिलेंडर सरकार द्वारा दिए जाएंगे। इतना ही नहीं हर लडक़ी को कक्षा 5वीं और 10वीं पास करने के बाद 5 हजार और 15 हजार रुपए देगी। वहीं कक्षा 12वीं पास करने वाली छात्राओं को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा उनकी आगे की पढ़ाई में कोई परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें कंप्यूटर और टैबलेट भी दिए जाएंगे। सोचने वाली बात यह है कि मौजूदा समय में पंजाब में किसकी सरकार चल रही है, यह नवजोत सिद्धू को बताना चाहिए। इस समय पर बड़ी संख्या में शिव सेना टकसाली के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleब्रेकिंग न्यूज-प्रधानमंत्री फिरोजपुर रैली में जाने का कार्यक्रम हुआ रद्द
Next articleਨਿਪੁੰਨ ਭਾਰਤ ਮਿਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਇੱਕ ਦਿਨਾ ਸਿਖਲਾਈ ਵਰਕਸ਼ਾਪ