सोमवार को थाना भैणी मियां खां के गांव फुलड़ा में हुई गोलीबारी में मारे गए तीन कांग्रेस नेताओं के परिवारों के साथ संवेदना
कहा, कांग्रेस की तरफ से पूरा सहयोग का आश्वासन
गुरदासपुर,(राजदार टाइम्स):
पूर्व मंत्री व पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गत कई दिनों से लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं से संपर्क कर मिल रहे हैं। आज भी पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू गांव फुलड़ा पहुंचे। कांग्रेसी सरपंच के पति सहित तीन अन्य का कत्ल कर दिया गया। गांव पहुंचने पर सिद्धू महिला सरपंच लवली देवी तथा ग्रामीणों से मिले और उन्हें इंसाफ दिलवाने का वादा किया। सिद्धू ने सभी पारिवारिक सदस्यों को कांग्रेस की तरफ से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

गौर हो कि सोमवार को थाना भैणी मियां खां के गांव फुलड़ा में हुई गोलीबारी में कांग्रेस महिला सरपंच लवली देवी के पति व परिवार के तीन अन्य की हत्या जमीनी विवाद के चलते कर दि थी। मारे गए कांग्रेसी नेता सुखराज सिंह की सरपंच पत्नी लवली देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। रोते हुए उसने पति के साथ हुए घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। वहीं पुलिस पर भी आरोप लगाए कि घटना के 24 घंटे के बाद भी आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। इस घटना ने उनका पूरा परिवार उजाड़ कर रख दिया है। इस समय पर उनके साथ बटाला के पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, मजीठा से जग्गा मजीठिया भी उपस्थित थे।

Previous articleकिसानों की मुख्यमंत्री भगवंत मान से की बैठक
Next articleਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਪੁਰਾਣੀ ਟਰੱਕ ਯੂਨੀਅਨ ਚ ਪੁਕਾਰ ਕਰਵਾਉਣ ਤੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਅਤੇ ਅਪਰੇਟਰਾਂ ਨੇ ਵੰਡੇ ਲੱਡੂ