कहा, चलेगा सेवा और समर्पण अभियान 7 अक्टूबर तक
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
भाजपा मंडल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस को समर्पित 20 दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान की शुरुआत की। यह अभियान के प्रभारी ठेकेदार कणव रल्हन की अध्यक्षता में करवाये गए। एक कार्यक्रम में दसूहा भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मलिन बस्तियों में जा कर झुग्गी-झोंपड़ी वालो में फल बांटे। अभियान के प्रभारी कणव रल्हन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को समर्पित यह 20 दिन का सेवा और समर्पण अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमे भाजपा दसूहा मण्डल द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा हेतु विभिन्न प्रकार के कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने अपना सारा जीवन ही देश के प्रति समर्पित कर दिया है, उसी से प्रेरणा लेकर भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इस सेवा और समर्पण अभियान की शुरुआत आज की गई है। बोलते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र सिंह रवि शिंगारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा यशस्वी प्रधानमंत्री बहुत सालों बाद मिला है। यह भारत का सौभाग्य है। दसूहा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के जीवन से हम सब को प्रेरित हो जितना हो सके उतना अपने समाज और देश की सेवा हेतु जो भी कार्य हो सके उसे करते रहना चाहिए। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री शुभ सरोच, मण्डल सचिव रिटायर्ड प्रिंसिपल सतीश कालिया, मण्डल उपाध्यक्ष कमल किशोर रिम्पी रल्हन, मण्डल उपाध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व पार्षद राजीव दत्त रिम्पा शर्मा, जालंधर युवा मोर्चा जि़ला प्रभारी ठाकुर विवेक सिंह रिंका, जिला कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर मंगल सिंह राणा, युवा कार्यकर्ता सुशांत कौशल, सेवा भारती से ठाकुर भरत सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल शर्मा बब्ला, युवा कार्यकर्ता राजीव आनंद, अक्षय शर्मा के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleकैप्टन अमरिंदर ने दिया सीएम पद से इस्तीफा
Next articleपंजाब के नए मुख्यमंत्री की दौड़