गढ़दीवाला,(राजदार टाइम्स): देश के सफल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 71वीं जयंती को समर्पित भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सपरा की अध्यक्षता में गढ़दीवाला में प्रभासी बच्चों को फल वितरित किए। जिसमें प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए देश की प्रगति की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास विशेष रूप से उपस्थित थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास ने बताया कि नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को समर्पित 7 अक्टूबर तक जिला भर में जरूरतमंदों की सहायता के लिए बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। देश भर में आम लोग मोदी के लिए लंबी उम्र की कामना के लिए भगवान के चरणों में प्रार्थना कर रहे हैं। इस अवसर पर शहरी अध्यक्ष गोपाल एरी, कैप्टन कर्ण सिंह, युवा सचिव नीतिन पूरी, सरपंच मस्सो देवी आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Previous articleहथियारों के बल पर होशियारपुर में आढ़ती का किया अपहरण
Next articleअलीबाबा बदलने से बाकी चोर दूध के धुले नहीं हो जाएंगे : प्रो.जीएस मुल्तानी