होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नन्हें देवाध्युमन कृष्ण कपिला ने पूरे विश्व में भारत, पंजाब सहित अपने जिला होशियारपुर का नाम रोशन किया है। उपरोक्त शब्द खन्ना ने नन्हें देवाध्युमन कृष्ण कपिला द्वारा मात्र 6 वर्ष की आयु में अपना नाम इंडिया बुक आफ रिकार्डज़ में दर्ज करवाने पर उसके पिता चाईल्ड स्पैशलिस्ट डॉ.मनमोहन कपिला एवंम माता रश्मि शर्मा जोकि भारतीय न्याय पालिका में उप जिला एवं सैशन्ज जज के पद पर कार्यरत हैं, को बधाई देते हुए कहे। नन्हें देवाध्युमन के परिजनों ने खन्ना को जानकारी दी कि ने यह गौरवमयी उप्लब्धि विश्व के सभी देशों की राजधानियों के ना 2 मिनट 19 सैकण्ड में वर्णन कर प्राप्त की है। जिसमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त सभी 195 देशों की राजधानियां सम्मिलित हैं। इंडिया बुक आफ रिकार्डज द्वारा देवाध्युमन के रिकार्ड की पुष्टि इसी वर्ष 18 फरवरी को की। इस संबंधी देवाध्युमन को प्रशंसा प्रमाण पत्र इंडिया बुक आफ रिकार्डज द्वारा दिनांक 12 मार्च को जारी किया गया है। इंडिया बुक आफ रिकार्डज भारत सरकार के साथ पंजीकृत है तथा एशिया बुक आफ रिकार्डज से प्रमाणित है। इंडिया बुक आफ रिकार्डज उप्लब्धियों के लिए एशिया प्रोटोकोल आफ रिकार्डज की पालना करता है। उन्होंने बताया कि देवाद्युमन ने अभी यू.के.जी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। खन्ना ने कहा कि इतनी कम आयु में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले देवाध्युमन ने अपना भविष्य खुद ही लिख दिया है। खन्ना ने नन्हें देवाध्युमन को उसकी इस बड़ी उप्लब्धि के लिए सम्मानित भी किया। इस मौके पर खन्ना के साथ भाजपा स्पोर्टस सैल के कन्वीनर डा.रमन घई भी उपस्थित थे।

Previous articleफ्यूचर टीच इंस्टीट्यूट भंगाला में मनाया बैसाखी महोत्सव
Next articleदेवनागरी लिपि ही सर्वमान्य विश्व हैं लिपि : डॉ.शेख