कांग्रेस पार्टी ने विधायक गिलजियां के नेतृत्व में लगातार चौथी बार बरकार रखा कब्जा नगर कौंसल पर
टांडा उड़मुड़,(राजदार टाइम्स):
नगर कौंसल उड़मुड़ टांडा की प्रधानगी पद पर लगातार चौथी बार कांग्रेस पार्टी ने अपना अध्यक्ष बना कर ईतिहास कायम किया है। सोमवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव समय उप मंड़लाधिकारी रणदीप सिंह हीर के नेतृत्व में नए पार्षदों की एक बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री के राजनितिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां भी उपस्थित हुए तथा कांग्रेसी पार्षदों ने सर्वसम्मति से साथ वार्ड नंबर दो से युवा पार्षद गुरसेवक सिंह मार्शल को अध्यक्ष व वार्ड 4 से पार्षद सुरिंदरजीत सिंह बिल्लू को उपाध्यक्ष चुना। इससे पहले उप मंड़लाधिकारी रणदीप सिंह हीर ने बैठक दौरान समूह पार्षदों को पद की शपथ ग्रहण करवाई। बैठक में पार्षद हरिकृष्ण सैनी ने अध्यक्ष पद के लिए गुरसेवक मार्शल का नाम प्रस्तुत किया, जिसकी पुष्टी पार्षद राजेश लाडी ने की। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए पार्षद कृषण लाल बिट्टू ने पार्षद सुरिंदरजीत सिंह बिल्लू का नाम प्रस्तुत किया तथा पार्षद दलजीत सिंह पुष्टी की। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव उपरांत विधायक संगत सिंह गिलजियां ने चुने गए पदाधिकारीयों को सम्मानित करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि नवनियुक्त नगर कौंसल की टीम लोगों की उमीदों पर खरा उतरते हुए नगर के बहुपक्षीय विकास के लिए सख्त मेहनत तथा ईमानदारी के साथ काम करेगी। नए चुने गए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर मत्था टेका। इस समय पर जोगिन्दर सिंह गिलजियां, किशन लाल वैद्य, दमनदीप सिंह बिल्ला, दविंदर बिल्लू सैनी, राकेश बिट्टू, बाबू रूप लाल, सिमरन सैनी, विपन कुमार, राकेश वोहरा, पंकज सचदेवा, दीपक डैनी, अवतार सिंह खोखर, वकील हरकमल सहोता, सुखविंदरजीत सिंह झावर, वकील दलजीत सिंह गिलजियां, डॉ. बलदेव राज, विनोद खोसला, आशू वैद्य, सन्नी पंडित, गुलशन अरोड़ा, सेठ राम, राज कुमार, मलकीत सिंह, गुरमुख सिंह, हीरा लाल भट्टी, डिंपी खोसला, मनी शहबाजपुर, तेज कौर, गगन वैद्य, राजा दयाल, मंटू बैंचा, पिंकी संगर, सतीश नैय्यर, जीवन कुमार बबली इत्यादि मौजूद थे।

Previous articleजिले की मंडियों में पास सिस्टम से हो रही है गेहूं की सुचारु खरीद : अपनीत रियात
Next articleनिर्मल कुमार नगर कौंसिल शाम चौरासी के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए