कहा, करवाए जाएंगे 7 अक्टूबर तक जिले में बूथ स्तर पर जरूरतमंदों की सेवा कर कार्यक्रम
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स):
राष्ट्र हित एवं जनकल्याण के लिए स्वयं को समर्पित करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 71वीं जयंती पर जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव मिन्हास की अध्यक्षता में गुडिय़ा शिवालय मन्दिर में उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना एवं देश की तरक्की की कमाना के लिए हवन किया गया। करवाए गए कार्यक्रम में भाजपा हल्का इंचार्ज जंगी लाल महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश शकर, नरेंद्र मोदी सेवा एवं समर्पण अभियान जिला प्रभारी संग्राम सिंह,जिला प्रैस सचिव विकास मनकोटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप मिन्हास, युवा भाजपा नेता शम्भुनाथ भारती, सह प्रभारी नीरज जैन, शहरी मंडल अध्यक्ष नीरज साहनी (बंटी) विशेष रूप से शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास, जंगी लाल महाजन आदि ने सम्बोधित करते हुए बताया कि 17 सितंबर से ले कर 7 अक्टूबर तक जिले में बूथ स्तर पर जरूरतमंदों की सेवा कर कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसके लिए विभिन्न पदाधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि मोदी के जन्मदिन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह पाया जा रहा है। पंजाब में मोदी की लम्बी आयु के लिए भगवान के चरणों में प्रार्थना की जा रही है। इससे सिद्ध होता है कि मोदी पर देश की जनता को पूरा भरोसा है। इस समय पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह प्लाहा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना कटोच, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम महाजन, राजेश वर्मा, सुमन मंगल, विक्की अरोड़ा, राजिंदर महाजन, राजेश ठाकुर, बृजमोहन सोनी, वीरेंद्र कला, राजेश महाजन, पवन शर्मा, विनोद सनन, पार्षद ज्योति बाला, डिंपल सूरी, ज्योति प्रभा, प्रीति जैन, मोनिका अरोड़ा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous articleप्रधानमंत्री मोदी के रूप में भारत को मिला अनमोल रतन : अविनाश राय खन्ना
Next articleस्वामी प्रेमानंद महाविद्यालय में मनाया गया विश्व ओजोन दिवस