कहा, 31 दिसंबर को लगेगा सिविल अस्पताल होशियारपुर में

होशियारपुर,23 दिसंबर(राजदार टाइम्स): जिला प्रशासन की तरफ से जिले में दिव्यांगजनों को उनके उप मंडलों में ही हर सुविधा प्रदान करने के लिए लगाए जाने वाले सुविधा कैंपों की कड़ी में 24 दिसंबर दिन ब्रहस्पतवार को मुकेरियां उप मंडल के सिविल अस्पताल में एक विशेष कैंप लगाया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिलाधीश अपनीत रियात ने बताया कि इस कैंप में जिला प्रशासन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी व जिला चुनाव कार्यालय द्वारा दी जाने वाली अलग-अलग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अपनीत रियात ने बताया कि इस कैंप में दिव्यांगजन व्यक्तियों के लिए डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट व यू.डी.आई.डी की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से दिव्यांजन की पेंशन संबंधी व जिला चुनाव कार्यालय की ओर से दिव्यांगजन के लिए वोट बनाने की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कैंप सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक लगेगा। इस विशेष कैंप का लाभ उप मंडल अस्पताल मुकेरियां के अंतर्गत आते ग्रामीण व शहरी दिव्यांगजन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह 31 दिसंबर को सिविल अस्पताल होशियारपुर में भी दिव्यांगजन के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। 

Previous articleप्रेस क्लब ने सांसद डिम्पा के खिलाफ की कारवाई की मांग
Next articleटोल प्लाजा हरसा मानसर पर किसानों ने की शुरू भूख हड़ताल