भवानीगढ़,(विजय गर्ग): किसान मोर्चा में शामिल होने जा रहे निकटवर्ती गांव कपियाल के एक किसान करमजीत सिंह (35) की रास्ते में अचानक तबीयत खराब हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह कपियाल ने कहा कि किसान मोर्चा में शामिल होने के लिए गांव कपियाल से जत्थआ रवाना हुआ था। मगर इस जत्थे में शामिल युवा किसान करमजीत सिंह की गांव अकबरपुर के पास तबीयत खराब हो गई। जिसे आस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। मृत्क किसान का बाद दोपहर गांव के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृत्क किसान अपने पिछे पत्नी के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है। वह डेढ़ एकड़ जमीन का मालिक था। किसान नेता गुरमीत सिंह, प्यार सिंह, जसविन्द्र सिंह, संतपाल सिंह, हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, सरपंच जरनैल सिंह के अलावा समूह पंचायत व गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य, नम्बरदार यूनियन ने परिवार के कर्जे को माफ करने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नोकरी व दस लाख रूपए देने की मांग की है।

Previous articleसमय जब निर्णय करता है तो गवाहों की जरूरत नही होती : विधायक डोगरा
Next articleबागपत जिले मेें स्थित है प्राचीन प्रसिद्ध सर्प देवता का मन्दिर