टोल प्लाजा हरसा मानसर पर विरोध प्रदर्शन 42वें दिन भी रहा जारी
हरसा मानसर/मुकेरियां,21 नवंबर(कर्ण मिन्हास): केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि सुधार अधिनियमों के विरोध में हरसा मानसर टोल प्लाज़ा पर विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं ने 26-27 नवंबर के दिल्ली चलो अभियान की योजना के लिए बैठक की। इसी बीच, किसान नेताओं ने विभिन्न गांवों में बैठकें करके किसानों को लामबंद किया। उल्लेखनीय है कि टोल प्लाजा हरसा मानसर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन पिछले 42 दिनों से चल रहा है और इस दौरान टोल टैक्स कुलैकशन पूरी तरह से बंद रखा गया है। विजय सिंह बहिबल मंज, नरिंदर सिंह गोली, मास्टर योध सिंह, अवतार सिंह बॉबी, गुरनाम सिंह जहानपुर, धर्मिंदर सिंह सिंबली, बिल्ला सरपंच नंगल, बलकार सिंह मल्ली आदि ने बताया कि टोल प्लाजा हरसा मानसर पर पिछले दिनों से पगड़ी संभाल जट्टा लहर, किसान मोर्चा, कुल हिंद जमहूरी किसान सभा, किसान मजदूर हितकारी सभा, पंजाब पेंशनर वैलफेयर यूनियन, कर्मचारी और वाम संगठनों के कार्यकर्ता दिन-रात विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26-27 नवंबर को दिल्ली की घेराबंदी को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में गाँव-गाँव बैठकें आयोजित करके लोगों को लामबंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि सुधार अधिनियम और बिजली संशोधन विधेयकों के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है और लोग दिल्ली चलो आंदोलन में शामिल होने के लिए अपने आप आगे आ रहे हैं। सभी संगठनों द्वारा 26-27 नवंबर की दिल्ली घेराबंदी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग मुकेरियां से दिल्ली जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी निवासियों से किसानों के बैनर तले दिल्ली घेराबंदी में शामिल होने की अपील की और केंद्र सरकार के नादरशाही आदेशों का मुंह तोड़ जवाब देते हुए किसान विरोधी काले कानूनों को निरस्त करने के लिए अपनी आवाज बुलंद करने का आग्रह किया। इस समय पर नम्बरदार अर्जन सिंह कजला, अमरजीत सिंह कानूगो, रोशन सिंह लाडपुर, रणदीप मल्ही, लखा महिमूदपुर, कुलदीप सिंह मंझपुर, मास्टर स्वर्ण सिंह, ऊंकार सिंह पुराणा भंगाला, बलजीत सिंह नीटा नौशहरा, मास्टर शिव कुमार, सुरजीत सिंह बिल्ला, बलजिंदर सिंह चीमा, जसविंदर सिंह रंगा, कुलदीप सिंह रंगा, परमिंदर सिंह मौजोवाल, मोहित राणा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Previous articleसर्दी व कोविड-19 बचाव के लिए सभी सम्पन्न व्यक्ति आए : अविनाश राय खन्ना
Next articleमंत्री अरोड़ा ने करोड़ों की लागत से शहर के विभिन्न स्थानों पर की विकास कार्यो की शुरुआत