गढ़दीवाला,28 दिसंबर(राजदार टाइम्स): डॉ.एनएस खैहरा (नेफ्रोलॉजिस्ट) डीएमसी तथा डॉ.मोहन लाल थम्मन क्लीनिक गढ़दीवाला के सहयोग से पिछले लगभग एक माह से दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में संघर्ष कर रहे आंदोलनकारी किसानों को उनकी संस्था द्वारा दवाइयों व राशन सामग्री भेजी गई। यह सामग्री उन्होंने यह सामान अपने डॉक्टर बच्चों के हाथों में भेजा गया। उन्होंने कहा कि हर इंसान को अपनी नेक कमाई में से कुछ हिस्सा समाज भलाई के कार्यो में अवश्य ही लगाना चाहिए। उन्होंने किसानों द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ किए जा रहे सघर्ष जोकि कृषि कानूनों के विरोध में है को खुद जा कर देखा तथा पाया कि जो चल रहा है। कैसे उस अन्दोलन में इस भीषण सर्दी में किसान सडक़ों पर उतर कर दिन रात सघर्ष कर रहे हैं व केन्द्र सरकार के काँनों तक अपनी आवाज पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के सभी लोगों को किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना चाहिए। तांकि केंद्र की गूंगी बहरी सरकार तक देश के किसानों की आवाज को पूरे जोर शोर से उठाया जा सके। हम सभी को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए तथा केंद्र सरकार के कानों तक अपनी किसानों तक पहुंचाने चाहिए ताकि केंद्र सरकार को पता चल सके। इस समय पर परमवीर खैहरा, प्रभजोत सिंह, अभिषेक थम्मन ने संस्था को द्ववाईयां तथा राशन आदि क्षेत्र के बाबा दीप सिंह सेवा दल गढ़दीवाला के प्रमुख मनजोत सिंह तलवंड़ी के दिए तथा विभिन्न कैंपों में जा कर नीरिक्षण भी किया। 

Previous articleभाजपा को कठिनाई से उबारने वाले शख्स थे स्व.अरुण जेटली : यगदत्त ऐरी
Next articleपंजाब के मंत्रियों की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को चेतावनी