पाकिस्तानी तस्करों के साथ फायरिंग
तरनतारन,(राजदार टाइम्स):
पाकिस्तान के साथ लगती अन्तर्राट्रीय सीमा पर आज सुबह भौर समय सीमा सुरक्षा बल के जवानों और पाकिस्तानी नशा तस्करों के बीच फायरिंग होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के तस्करों ने यह फायरिंग इस लिए करवाई तांकि वह लोग पंजाब में नशे की खेप भेज सकें। कहा जा रहा है कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों की फायरिंग के बाद पाकिस्तानी तस्कर भाग गए। पाकिस्तानी तस्करों की तरफ से सीमा पर लगी कंटीली तार के पार से हेरोइन के पैकेट भारतीय इलाके में फेंके गए। उधर सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन दौरान हेरोहन से भरे 14 पैकेट बरामद होने का भी समाचार मिल रहा है। समाचार लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था। मिली जानकारी के अनुसार भारत-पाक सीमा के सेक्टर खालड़ा में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सुबह लगभग साढ़े चार बजे पाक की तरफ से हरकत महसूस की। इस पर जवानों ने देखा कि कुछ तस्कर प्लास्टिक की पाइप के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में कुछ फेंक रहे थे। जवानों ने उन्हें चेतावनी दी तो पाक तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर हमारे जवानों ने भी फायरिंग की तो पाकिस्तानी तस्कर भाग गए। इस बाबत अभी तक किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।

Previous articleदेश में किए गए महसूस विभिन्न भागों में भूकंप के तगड़े झटके
Next articleभाविक ने जीता डिफेंस ताइक्वांडो कप में पदक