मजीठिया हुए अंडरग्राउंड, छोड़ी पंजाब पुलिस की सुरक्षा
चण्ड़ीगढ़,(राजदार टाइम्स):
पंजाब की सियासत में आज नया धमाका हो गया है। पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने आधी रात को अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह केस एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गाय है। केस मोहाली में ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने राज्य क्राइम पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स केस को लेकर लगातार आरोप लगाए जा रहे थे।
बोले, उप मुख्यमंत्री रंधावा करेंगे गिरफ्तार
गृह विभाग संभाल रहे उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि मजीठिया को गिरफ्तार किया जाएगा। यदि नशा बेचने वाले गिरफ्तार हो सकते हैं तो मजीठिया को भी पकड़ा जाएगा।

मजीठिया के अंडरग्राउंड होने की चर्चा
यदि सूत्रों पर विशवास किया जाए तो मजीठिया के खिलाफ केस की भनक उन्हें पहले ही लग चुकी थी। मजीठिया के अंडरग्राउंड होने की चर्चा है। बताया तो यह भी जा रहा है कि वह पंजाब से बाहर जा चुके हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि उनके साथ पंजाब पुलिस के जवान नहीं है। वह सिर्फ केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को साथ लेकर गए हैं।
सरकार ने की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित
सारे मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित कर दी है। जिसमें एआईजी बलराज सिंह के नेतृत्व में उप पुलिस कप्तान राजेश कुमार व कुलवंत सिंह को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि यह एसआईटी अब मजीठिया को गिरफ्तार करने की कार्रवाई करेगी।
बोला अकाली दल, मजीठिया को फंसाया जानबूझकर
शिरोमणी अकाली दल के पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि मजीठिया को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। चन्नी सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए यह नया विवाद खड़ा किया जा रहा है।

Previous articleसुदर्शन चक्र धारी भगवान् द्वारा एक महारथी को दिया गया है दिव्य गीता उपदेश : मुकेश रंजन
Next articleपंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका