त्रिलोकी भोले बाबा शिवभक्तों को करते है भव से पार : माई भोली महंत
लुधियाना,(केजी शर्मा):
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में डेरा सलेम टाबरी में डेरा प्रमुख गद्दीनशीन माई भोली महंत के नेतृत्व में भगवान भोलेनाथ की मूर्ति स्थापना समारोह बहुत ही श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। राजस्थान के जयपुर से प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा बनवाई गई भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को पंडित अजयनन्द शास्त्री व् महंत सोमेश्वरानंद गिरी (हिमाचल प्रदेश) द्वारा विधिवत रूप से पूजन व हवन यज्ञ करके मूर्ति स्थापना की गई। डेरा सलेम टाबरी में संजय पहलवान, बिजली महंत, मिश्री महंत, पूजा महंत, नैनो महंत व् लक्ष्मी महंत द्वारा मूर्ति स्थापना के दौरान बाबा भोलेनाथ के सुंदर भजनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं के मन को मोहित किया। मूर्ति स्थापना समारोह के पश्चात श्रद्धालुओ में फलों व् मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं मूर्ति स्थापना समारोह में शिव सेना पंजाब के प्रवक्ता चन्द्रकान्त चड्ढा व् समाज सेवी राजा तेजिंदर मुख्य रूप से शामिल हुए। डेरा सलेम टाबरी के प्रमुख गद्दीनशीन भोली माई महंत ने कहा कि तीनों लोकों के मालिक त्रिलोकी भगवान भोलेनाथ बहुत ही दयालु व् कृपालु है जोकि शिवभक्तों को भव से पार लगाते है। भोली माई महंत ने बताया कि डेरा सलेम टाबरी में महाशिवरात्रि के पावन दिन एवं बाबा भोलेनाथ जी के आगमन की खुशी में लँगर लगाया जाएगा।

Previous articleकेंद्रीय विद्यालय फरीदकोट में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
Next articleਸਪੈਸ਼ਲ ਨਾਕਿਆਂ ਦੌਰਾਨ ਕਾਠਗੜ੍ਹ ਪੁਲਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ