बताया, भारत की राष्ट्रीय खेल हॉकी के बारे में
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स):
डेरा परमहंस बाग मन्दिर में पूर्व पार्षद पम्मा पहलवान व प्रसिद्ध कवि गुरदीप सफरी के नेतृत्व में एक सेमिनार का आजोयन कोरोना नियमों की पालना करते लगाया गया। चीमा हॉकी अकादमी व एजुकेशन शाहबाद बटाला के लेक्चरार सुच्चा सिंह व कोच राजिंदर सिंह विशेष रूप से यहां पर पहुँचे। उन्होंने वद्यार्थियों एवं उनके अभिवावकों को सम्बोधित करते हुए भारत की राष्ट्रीय खेल हॉकी के बारे जानकारी दी तथा बताया कि कैसे हॉकी में विद्यार्थियों ने अपना भविष्य स्वारा और कैसे बढिय़ा खिलाड़ी बना जा सकता हैं। वहीं अपनी संस्था की उपलब्धियाँ के बारे बताया उन्होंने बताया कि चीमा हॉकी अकादमी व एजुकेशन में शिक्षा प्राप्त कर पिछले 20 साल से 12 से भी ज़्यदा खिलाड़ी भारतीय टीम में खेल चुके है व सैकड़ो सरकारी नौकरी कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक खेल मैदान व कोच हैं व यहां 7 वर्ष से लेकर 17 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सुनहरी मौका है। पम्मा पहलवान व प्रसिद्ध कवि गुरदीप सफरी ने चीमा हॉकी अकादमी व एजुकेशन शाहबाद बटाला की प्रसंसा की व पहुंचे सभी गणमान्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर राहुल बाबा, सुरजीत सिंह, विनायक पाथ, विजय सागर मेहता ईओ, सतपाल एसडीओ, सतीश कुमार, विनोद कुमार, दर्शन लाल, सुरेश शर्मा, प्रवीण सिंह, संजीव वर्मा, जतिंदर सिंह अत्तर, गौरव अभि, प्रिंस, विजय वडियाल आदि उपस्थित थे।

Previous articleस्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा थे तांत्या टोपे : सतपाल शास्त्री
Next articleजगतार बलाला शिअद डेमोक्रेटिक के सर्कल व मनजीत रौबी शहरी अध्यक्ष नियुक्त