आप नेता सुलखन जग्गी के हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की कि मांग

मुकेरियां,28 दिसंबर(राजदार टाइम्स): आज सोमवार को डी.एस.पी कार्यालय के सामने स्थानीय पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों, किसान और सामाजिक संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जानलेवा हमले का शिकार हुए आप नेता सुलखन सिंह जग्गी के मामले में पुलिस दी ढीली कार्रवाई की निंदा करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द जग्गी को न्याय दिये जाने की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप सैनी, पूर्व हलका इंचार्ज प्रो.जीएस मुल्तानी, आशा नंद राज्य संयुक्त सचिव कुल हिंद किसान सभा, ओंकार सिंह पुराणा भंगाला महासचिव किसान मजदूर हितकारी सभा, सतनाम सिंह बगडियां पगड़ी संभाल जट्ट आंदोलन, गुरनाम सिंह जहानपुर अध्यक्ष किसान मोर्चा, हरप्रीत कौर राजी बाजवा, सुरिंदर सिंह बसरा दसूहा, कुल हिंद जम्हूरी किसान सभा के धर्मिंदर सिंह सिंबली, राजेश जसवाल, संतोष होशियारपुर, पंचायती राज पेंशनर्स यूनियन के राजिंदर सिंह लोहगढ़, सैनी यूथ फेडरेशन के गुरजिंदर सिंह मंझपुर, वकील कर्मबीर सिंह के अलावा अन्य ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सुलखान सिंह जग्गी पर हुए हमले को लगभग चार महीने हो चुके हैं लेकिन हमलावर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। नेताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने जग्गी के परिवार को बार-बार आश्वासन दिया था कि कुछ ही दिनों में अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन दोषियों तक पहुंचने में विफलता पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि अगर एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और नेता के मामले में पुलिस का प्रदर्शन इतना सुस्त है, तो आम आदमी पुलिस प्रशासन से त्वरित न्याय की उम्मीद कैसे कर सकता है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर जग्गी के हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र संघर्ष किया जाएगा। इस समय पर कामरेड अशोक महाजन, सुरजीत सिंह बाड़ी, बलदेव सिंह कौलपुर, मनजीत सिंह कौलपुर, लखवीर सिंह लख्खी मानां, रणजीत सिंह डालोवाल, रविंदर सिंह पाहड़ा, हरदीप सिंह देवीदास, बलबीर सिंह बग्गू, शाम सिंह शामा, हरमीत सिंह औलख टांडा, सोनू मुसाहिबपुर, मास्टर स्वर्ण सिंह, बलदेव किशन, निर्मल सिंह थेह बरनाला, कुलवंत सिंह सिंहपुर, नानक सिंह पूराणा भंगाला, प्रकाश सिंह सैनी, कुलविंदर कौर होशियारपुर, कुलविंदर सिंह नौशहरा पत्तन, सतपाल सिंह सुलैहरियां, तरसेम सिंह महिताबपुर, बलविंदर कुमार नीटा भंगाला सहित भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता रोष धरने में शामिल हुए।

मामले की पुलिस द्वारा की जा रही है गंभीरता से जांच : रविंदर सिंह

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए डी.एस.पी मुकेरियां रविंदर सिंह ने कहा कि नेता सुल्खन सिंह जग्गी के मामले की पुलिस प्रशासन द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही जग्गी के हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ativador Office 2013

Previous articleखेलों से मन व मस्तिष्क होते हैं स्वस्थ कहा रघुनाथ राणा ने
Next articleसुमन लता व अमीततोश कालिया ने की मां गंगा जी आरती