भंगाला,26 दिसंबर(राजदार टाइम्स): भाजपा एनजीओ सैल की एक विशेष बैठक जिलाध्यक्ष रजिंदर महाजन की अध्यक्षता में हुई। जिसमे प्रदेश कार्यकरणी सदस्य भाजपा संदीप मन्हास विशेष रूप से शामिल हुए। पार्टी हाईकमांड से विचार विमर्श उपरांत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ठाकुर सुरम सिंह पवार को एनजीओ सैल मंडल भंगाला का अध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुरम सिंह पवार का सम्मान करते हुए संदीप मन्हास, राजिंदर महाजन ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को बनता मान सम्मान दिया जाता है। पार्टी के प्रति ईमानदारी को देखते हुए सुरम सिंह को इस पद की जम्मेदारी सौंपी गयी है। इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष सुरम सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। वह उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठां के साथ निभाएंगे। इस समय पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रघुनाथ राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भु नाथ भारती, मैडिकल सैल भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कटोच, मंडल अध्यक्ष भंगाला सुनील डिम्पी आदि भी उपस्थित थे।