मानसर,(राजदार टाइम्स): राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर किसान संगठनों द्वारा कृषि सुधार कानूनों के विरोध में लगाया रोष धरना जारी है। इसी बीच संघर्षरत किसानों का एक बड़ा जत्था दिल्ली में चल रहे संघर्ष में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और निजी वाहनों से काफिले के रूप में दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जोकि वहां पर वह 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेंगे। काफिले के रवाना होने से पहले किसानों को संबोधित करते हुए नेताओं ने केंद्र सरकार के अडिय़ल रवैये की आलोचना की और कहा कि ट्रैक्टर परेड के लिए दिल्ली पुलिस का समझौता करना किसानों के संघर्ष की एक बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि किसान संगठन किसी भी हिंसा के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन केंद्र सरकार के समर्थक गुट किसानों के संघर्ष को तार-तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने पहले कृषि अधिनियम को जबरन लागू किया और अब संविधान और लोकतंत्र का निरादर करते हुए किसान संगठनों के साथ बातचीत को तोड़ दिया है। नेताओं ने दावा किया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर परेड अभूतपूर्व होगी और कृषि कानूनों को रद्द करने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस समय पर अमरजीत सिंह ढाडेकटवाल प्रदेशाध्यक्ष सैनी यूथ फेडरेशन, नरिंदर सिंह गोली, अवतार सिंह बॉबी, बलजीत सिंह छन्नी नंद सिंह, रशपाल सिंह रंगा, कुलदीप सिंह रंगा, रविन्द्र सिंह गोली, जॉनी ठाकुर, सुखदेव सिंह कुल्लियां लुबाना, भूपिंदर सिंह, बिट्टू मंझपुर, कुलदीप सिंह, बलदेव सिंह, जसवीर सिंह, हनीप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह चन्नौर, रवि मौजोवाल, जगदीप सिंह गोली समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Previous articleगणतंत्रत दिवस पर चरनजीत सिंह चन्नी फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
Next articleबेटियों को मिले बेटे जैसा प्यार और अधिकार : वकील अहमद