प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री खट्टर के पुतलों को फूकां
हरसा मानसर/मुकेरियां,27 नवंबर(करण मिन्हास): टोल प्लाजा हरसा मानसर पर जहां 48 दिनों से रोष प्रदर्शन जारी है। वहीं हरियाणा की खट्टर सरकार के खिलाफ दिल्ली घेराव अभियान के लिए जा रहे किसानों को रोकने के लिए सडक़ों पर गड्ढे खोदने को लेकर गुस्साए किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंककर टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विभिन्न प्रवक्ताओं ने दिल्ली पहुंचे किसानों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि किसान संगठन संघर्ष में सफलता प्राप्त करने के बाद ही लौटेंगे। नेताओं ने विरोध किया कि किसानों के संवैधानिक अधिकारों को लूट कर, केंद्र सरकार के इशारे पर, हरियाणा की खट्टर सरकार ने दिल्ली की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया। जिससे साबित होता है कि भाजपा नेताओं को किसानों का दर्द महसूस नहीं हो रहा है। बल्कि असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल कर किसान संघर्ष को दबाया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि किसान अब केंद्र सरकार के साथ सीधा संघर्ष कर रहे हैं और अगर केंद्र सरकार पीछे नहीं हट रही तो किसान भी पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार किसानों की मांगों को तुरंत पूरा नहीं करती है तो किसानों के अधिक से अधिक समूह दिन-ब-दिन दिल्ली के लिए रवाना होने लगेंगे और कुंभकर्णी नींद सोई केंद्र सरकार को जगाने की कोशिश करेंगे।
इस अवसर पर नरिंदर सिंह गोली, रशपाल सिंह रंगा, गौतम सरपंच, मास्टर रोशन सिंह लाडपुर, बलदेव कृष्ण, कामरेड ध्यान सिंह, डॉ. संतोख सिंह, गुरचरण सिंह मल्ली, देश राज भिक्षु, सरवन सिंह, मान सिंह, कपूर सिंह, ज्ञान चंद गुप्ता, कुलदीप सिंह मंझपुर, जगजीत सिंह गुरदासपुर, बलविंदर सिंह पनखूह, अमरजीत सिंह कानूगो, मनजीत सिंह पलाकी, सेवा सिंह संधू, शमशेर सिंह गुरदासपुर और अमनप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान, पेंशनर और कर्मचारी संगठनों के कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
Attachments area

Previous articleआप नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा किसान हितैषी फैसले सराहनीय : सुलखन जग्गी
Next articleजिले के किसानों को यूरिया मिलना शुरु, 26 सौ मीट्रिक टन यूरिया पहुंचेगा होशियारपुर : सुंदर शाम अरोड़ा