किसान संघर्ष की सफलता के लिए आज आयोजित किया जाएगा हवन यज्ञ

हरसा मानसर,31 दिसंबर(राजदार टाइम्स): केंद्र सरकार द्वारा लागू किये जा रहे कृषि कानूनों के विरोध में टोल प्लाज़ा हरसा मानसर पर किसान संगठनों द्वारा लगाया गया रोष धरना 82 वें दिन भी जारी रहा। इसी दौरान केंद्र सरकार द्वारा दिखाई जा रही हठधर्मी के खिलाफ़ शुरू की गई भूख हड़ताल भी जारी रखी गई। भूख हड़ताल में जसवंत सिंह जहानपुर, ओंकार सिंह बधूपुर, भजन सिंह कोटली खास, दर्शन सिंह जहानपुर, करनैल सिंह जहानपुर, बेअंत सिंह जहानपुर, हरविंदर सिंह जहानपुर, जरनैल सिंह, हजारी सिंह, जगदीश सिंह कोटली, फतेह सिंह गुरदासपुर आदि ने भाग लिया। किसान संगठनों के नेतृत्व में चल रहे रोष धरने में विभिन्न किसान नेताओं ने भाग लिया और किसान संगठनों के बीच चल रही बातचीत की पहली सफलता पर किसानों को बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार का अडिय़ल रवैया बातचीत में बड़ी बाधा है। अगर सरकार किसानों की बात तर्कसंगत तरीके से सुनती है, तो कृषि सुधार कानूनों को रद्द करना कोई बड़ी समस्या नहीं है। नेताओं ने कहा कि मीडिया का एक वर्ग लगातार किसान संघर्ष को बदनाम करने के लिए ग़लत ख़बरें चला रहा है। जबकि यह संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया भर में पहुंच रहा है कि किसान संघर्ष शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि सुधार कानूनों को तुरंत निरस्त करने की मांग की। इस अवसर पर बिल्ला सरपंच नंगल, मास्टर योध सिंह, नरिंदर सिंह गोली, बलजीत सिंह छन्नी नंद सिंह, रौशन सिंह लाडपुर, अमरजीत सिंह कानूगो, कुलदीप सिंह रंगा, कपूर सिंह, अवतार सिंह बॉबी, धर्मेन्द्र सिंह सिम्बली, अर्जन सिंह कजला, डॉ.संतोख सिंह, गुरजिंदर सिंह मंझपुर, जगदीप सिंह मंझपुर, मनप्रीत सिंह हयातपुर सहित बड़ी संख्या में किसान और युवा विरोध में शामिल हुए।

आज करवाया जाएगा हवन यक्ष
मास्टर नरिंदर सिंह गोली ने बताया कि किसान संघर्ष की सफलता के लिए नव वर्ष की पूर्व संध्या पर टोल प्लाजा हरसा मानसर पर हवन यक्ष आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से हवन यक्ष में शामिल होने और अंनदाता की सफलता की कामना करने की अपील की।

Previous articleफ्यूचर टीच इंस्टीट्यूट ने छात्रों को वितरित किए प्रमाण पत्र
Next articleकोविड संबंधी नाइट कफ्र्यू 1 जनवरी से नहीं होगा लागू: अपनीत रियात