कहा, सिद्धू के खिलाफ चुनाव लडऩे को तैयार, दिखाएंगे सारी फिल्म
जमानत मिलने के बाद नवजोत सिद्धू के उड़े फ्यूज
चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स ब्यूरो):
अभी तो पार्टी शुरू हुई है, ट्रेलर के बाद पूरी फिल्म भी दिखाएंगे। यह बात ड्रग्स मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उन्हें जमानत मिलने के बाद नवजोत सिद्धू का फ्यूज उड़ गया है। मजीठिया ने कहा कि वह कहीं भागे नहीं थे। इसके बारे में राहु-केतू को सब पता था। हालांकि, यह दोनों कौन हैं? मजीठिया ने कहा कि इसके बारे में बाद में बताएंगे। सिद्धू के खिलाफ अमृतसर ईस्ट से चुनाव लडऩे के सवाल पर मजीठिया ने कहा कि अगर उनके समर्थक कहेंगे तो वह इसके लिए तैयार हैं। मजीठिया ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजीपी बदले गए। ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के तीन चीफ बदले गए। उन्होंने मुख्यमंत्री व मंत्रियों पर उन्हें फंसाने के लिए साजिश रचने के गंबीर आरोप भी लगाए। कहा कि अधिकारियों को डराया धमकाया गया, यहां तक कि पुलिस अधिकारियों को करोड़ों रुपयों की ऑफर भी की गई। इसके बावजूद कई अधिकारियों ने मना कर दिया कि वह गल्त कार्य नहीं करेंगे।

Previous articleचाइना डोर एवं प्लास्टिक डोर प्रतिबंध होने के बावजूद भी बिक रही है धड़ल्ले से
Next articleजलपाईगुड़ी रेल हादसे में तीन की मृत्यु, बड़ भी सकता है मृत्को का आंकड़ा