मुकेरियां,(पंकज जम्वाल): विधान सभा चुनावों में मुकेरियां निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जंगी लाल महाजन ने तहसील परिसर में रिटर्निंग अधिकारी के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कोरोना महामारी के चलते जारी दिशा निर्देशों अनुसार भाजपा प्रत्याशी जंगी लाल महाजन अपने दो साथियों के साथ जा कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ जिला महासचिव अजय कौशल सेठु एवं जिला उपाध्यक्ष संग्राम सिंह उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुकेरियां नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जंगी लाल महाजन ने मुकेरियां उप चुनाव में भाजपा-अकाली दल गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान उतरे थे और लगभग 50 हजार से अधिक मतों से साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। अब भाजपा के लिए सबसे उत्साह वाली बात यह है कि उसके सभी स्थानिय नेता इकट्ठे हो कर चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं, जिससे विपक्षी पार्टियों की नींद उडऩे लगी है।

Previous articleहिन्दु सिक्ख भाईचारक सांझ को भंग करने वाली पार्टियों की दोगली नीतियों से बच कर रहे : धुग्गा ‘सैनी
Next articleਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਠਗੜ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕੱਢਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ