बसपा पंजाब उपाध्यक्ष पद से दिया त्याग पत्र
हिंदू को ऑपरेटिव बैंक संघर्ष समिति अध्यक्ष रजत बाली, चुन्नीलाल, सतीश महाजन, मनोहर लाल, राजू महाजन भी भाजपा में शामिल
पार्टी में कद्दावर नेताओं के आने से भाजपा हुई और मजबूत- अश्विनी शर्मा
पठानकोट,(राज चौधरी):
भाजपा चुनावी कार्यालय पटेल चौक में मिरथल से बहुजन समाज पार्टी उपाध्यक्ष पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी अपने सैकड़ों साथियों समेत बसपा को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। जिन्हें पंजाब प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अश्विनी शर्मा द्वारा सिरोपा भेंट कर पूरे मान सम्मान से पार्टी में शामिल किया गया। हिंदू को ऑपरेटिव संघर्ष कमेटी अध्यक्ष रजत बाली, चुन्नी लाल, सतीश महाजन, मनोहर लाल, राजू महाजन पठानकोट इत्यादि भी अपनी-अपनी पार्टियों को अलविदा कह कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। अश्वनी शर्मा ने बताया कि विपक्षी पार्टियों के कद्दावर नेताओं के भाजपा में शामिल होने से भाजपा और भी मजबूत होगी तथा जन सेवा के कार्यों में और तत्परता आएगी। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह बहुजन समाज पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर पिछले कई वर्षों से कार्यरत थे। लेकिन पार्टी की गलत नीतियों तथा पार्टी में वरिष्ठ लोगों का सम्मान ना किए जाने से क्षुब्ध होकर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने लगभग पच्चीस हज़ार से ज्यादा लोगों को पिछले वर्षों में बहुजन समाज पार्टी से जोड़ा। मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर तथा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रत्याशी अश्विनी शर्मा जैसे विकास पुरुष के मार्गदर्शन में अपने सैकड़ों साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए प्रत्येक संभव प्रयास करेंगे। हिंदू कोऑपरेटिव बैंक संघर्ष समिति अध्यक्ष रजत बाली ने बताया कि लगभग 2 वर्ष तक धरना देने वाली संघर्ष समिति ने पाया है कि कांग्रेस सरकार सिर्फ लारे लगा रही है, उसके पल्ले कुछ नहीं है। पिछले दिनों विधायक पठानकोट द्वारा एक बयान दिया गया कि बैंक उनके प्रयासों से खुला है तथा बैंक में सभी कार्य सामान्य रूप से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमित विज का स्वयं का 70 से 80 लाख रुपया बैंक में फंसा हुआ है। वह आज साबित कर दें कि उन्हें अगर पेमेंट मिलनी शुरू हो गई है तो वह आज ही अमित विज का लोहा मान जाएंगे। उन्होंने पठानकोट की जनता से आह्वान किया कि ऐसे झूठे वायदे करने वाले विधायक अमित विज को अपनी वोट के द्वारा अपना जवाब दें। इससे पहले सुबह अश्विनी शर्मा ने पठानकोट के वार्ड नंबर 33 तथा 37 में कार्पोरेटर राकेश एवं सुरेश शर्मा पिंटू की अध्यक्षता में डोर-टू-डोर जाकर लोगों मुलाकात की और भाजपा को समर्थन देने हेतु उन्हें आग्रह किया। लोगों ने विशेषकर मातृशक्ति द्वारा उन्हें भरपूर प्यार और समर्थन दिया गया। प्रत्येक जगह से पिछले 5 वर्षों के कुशासन से तंग आए हुए लोगों द्वारा अश्विनी शर्मा को समर्थन देने का वायदा करते हुए उन्हें कहा गया कि अश्विनी शर्मा आप आगे बढ़ो पूरा शहर विकास पुरुष के साथ है। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री विनोद धीमान एवं सुरेश शर्मा, पूर्व प्लैनिंग बोर्ड चेयरमैन सतीश महाजन, भाजपा साउथ मंडल महासचिव अशोक मेहता, उपाध्यक्ष जिला भाजपा एवं विधानसभा प्रभारी पठानकोट नरेश वडैहरा, उपाध्यक्ष जिला भाजपा रमेश शर्मा, समरेंद्र शर्मा, ठाकुर धर्मपाल, पंकज जोशी, पवन कुमार, रामकुमार रामा, सोशल मीडिया प्रभारी विन्दा सैनी, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप रैना, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल रामपाल गोल्डी, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा जोगिंदर शील, मंडल अध्यक्ष नॉर्थ ठाकुर शमशेर सिंह, महामंत्री नार्थ मंडल भाजपा प्रवीण पप्पी इत्यादि भी उपस्थित थे।

Previous articleसतगुरु श्री रविदास सभा द्वारा निकली गई शोभा यात्रा
Next articleडलहौजी रोड स्थित शनि मंदिर में नतमस्तक हुए अश्विनी शर्मा