गढ़दीवाला,(मनप्रीत मन्ना): आज से लगभग दो वर्षों से घर से गये युवक राम सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह गांव जंडौर के परिवारिक सदस्य इंतजार कर रहे है। भरे मन से जानकारी देते हुए राम सिंह के पिता सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा राम सिंह विवाहित है तथा उसकी तीन वर्ष की बेटी है।

वह राम सिंह को लेकर काफी परेशानी के आलम में है। वह पिछले दो सालों से देश के विभिन्न स्थानों पर ढूंढ कर थक चुके है। उन्होंने लोगों से अपील की कि राम सिंह जहां भी है, वह घर लौट आए और अपना परिवार संभाले। यदि किसी को उसके बारे में मालूम हो तो वह उन्हें उसके बारे में अवश्य ही बताए।