बेनी मिन्हास व सौरव शर्मा को उपाध्यक्ष तथा विवेक जैन को बनाया गया कोषाध्यक्ष
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स):
ग्लोबल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह प्लाहा ने सभी सहयोगी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श करके सर्वसम्मति से ग्लोबल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों की घोषणा की। ऑर्गेनाइजेशन के मार्ग दर्शक के रूप में वकील नरेंद्र शर्मा व वकील दिनेश कुमार लीगल एडवाइजर, ठाकुर बेनी मिन्हास व सौरव शर्मा को उपाध्यक्ष, केवल कृष्ण को मुख्य सचिव, विवेक जैन को कोषाध्यक्ष, रघु महाजन व संजीव ठाकुर को मीडिया सचिव, अनुभव शर्मा, राहुल शर्मा व बलविंदर कुमार को सचिव, कश्मीर सिंह को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह प्लाहा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऑर्गेनाइजेशन का प्रमुख लक्ष्य समाज में न्याय, सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं का लोगों तक पहुंचना, साफ वायु साफ जल सुनिश्चित होना, ट्रैफिक समस्या का समाधान, कूड़े के डंपों से घनी आबादी को निजात इन सभी कार्यों का संज्ञान प्रमुखता से लिया जाएगा तथा प्रशासन से मिलकर समाधान करवाया जाएगा।

Previous articleकोविड को फैलने से रोकें व खुद भी सुरक्षित रहें : अविनाश राय खन्ना
Next articleबुल्लोवाल खेतों में मिला महिला का शव