भगवान बाल्मीकि शक्ति सेना के राज्य अध्यक्ष वकील अजय कुमार ने बताई समस्याएं
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
श्री राजीव दिक्षित गौशाला द्वारा भगवान वाल्मीकि शक्ति सेना पंजाब के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गौ सेवा कमिश्न पंजाब के चेयरमैन सचिन शर्मा मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। करवाए गए कार्यक्रम का नेतृत्व श्री राजीव दिक्षित गौशाला के प्रमुख बाबू अरूण कुमार शर्मा तथा भगवान बाल्मीकि शक्ति सेना के राज्य अध्यक्ष वकील अजय कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में गौ सेवा आयोग पंजाब के चेयरमैन सचिन शर्मा द्वारा गौ माता का पूजन किया गया तथा उपरांत ज्योतिजला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपने संबोधन में भगवान वाल्मीकि शक्ति सेना पंजाब के राज्याध्यक्ष वकील अजय कुमार ने चेयरमैन सचिन शर्मा का स्वागत करते हुए गौशाला के आने के लिए उनका धन्यवाद किया।

उन्होंने गौशालाओं को आ रही मुश्किलों संबंधि चेयरमैन को अवगत कराया। इस समय पर उन्होंने खासतौर पर कंडी क्षेत्र में गौशाला को मुश्किल आ रही समस्याओं संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने पंजाब की सडक़ों पर घूम रहे लावारिस गोधन की संभाल संबंधी, बूचडख़ाने बंद करवाने, पंजाब सरकार की तरफ से इक_े किए गए गो टैक्स को गौ कल्याण पर खर्च करने संबंधि तथा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने संबंधी अपनी मांगों को चेयरमैन के समक्ष रखा। मुख्य मेहमान सचिन शर्मा ने उनके द्वारा रखी गई प्रमुख मांगों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिया तथा गौ सेवा कमीश्न द्वारा गो कल्याण के लिए किए जा रहे काम पर समूह संगत को अवगत करवाया। श्री राजीव दिक्षित गौशाला प्रबंधकों द्वारा चेयरमैन सचिन शर्मा को शर्म सिरोपा व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस समय पर गुरजीत सिंह, रविन्द्र सिंह रवि, डॉ.जसपाल जलोटा, वकील राजन थापर, अशोक कालिया, गौतम ऋषि, अशोक कुमार, कर्नल जीएल शर्मा, प.शिव शर्मा, ठाकुर विजय सिंह, ठाकुर भरत सिंह, जगत सिंह विरदी, सतीश घई, ठाकुर विवेक सिंह रिंका, सतपाल सिंह पम्मा, निर्मल सिंह, अनुराग शर्मा, गुलजार सिंह, कंनव रल्हन, सुमित बैंस, राजीव कुमार, मनदीप कुमार मन्ना, जगतार सिंह, लक्की जाजा, साहिल कुमार, सुखदेव सिंह, संजीव कुमार, इंद्रजीत मल्ली, प्रेम शर्मा, शरद कुमार के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Previous articleयोग्य व्यक्ति वोट बनवाने के लिए 30 नवंबर तक बीएलओज या ईआरओज कार्यालय में जमा करवा सकते हैं फार्म : अपनीत रियात
Next articleमुख्यमंत्री ने बेअदबी व पुलिस फायरिंग मामलों में शीर्ष अकाली लीडरशीप को फंसाने के लिए डीजीपी पर बना रहे हैं दबाव : सुखबीर बादल