मुकेरियां,14 दिसंबर(राजदार टाइम्स): आज शीतला माता मंदिर प्रांगण में क्षेत्र के हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने गौ माता पर अभद्र टिपणी लिखने वालो के विरोध में एक विशेष बैठक की। बैठक मे पूर्व पार्षद पम्मा पहलवान, केवल सोनू, प्रदीप सिंह प्लाहा आदि ने कहा कि कुछ दिन पूर्व कुछ शरारती लोगो द्वारा समाज का माहौल खराब करने की मंशा एवं हिन्दू समाज को बदनाम करने के उदेश्य से गौ माता के चित्र की साथ आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग किया है। जिससे हिन्दू समाज बहुत ही आक्रोश में है। उन्होंने प्रशाशन से मांग करते हुए कहा कि गौमाता के चित्र की बेअदबी करने वाले कार स्वार व्यक्तियों के खिलाफ लोगो की भावनाओं को आहत करने के सबंध में धारा 295ए के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाए ताकि देश व् राज्य का  माहौल खराब न हो सके। वंही ऐसे असामाजिक तत्वों पर अंकुश लग सके। इसके पशचात हिन्दू संगठनों ने शहर में रोष मार्च निकालने के उपरांत डीएसपी मुकेरियां रविन्द्र सिंह को ज्ञापन भेंट किया। इस अवसर बलविंदर सिंह, विनय कुमार, ठाकुर मुनीष सिंह मिन्हास, मनदीप कटोच, निशांत चिब, दविंदर ठाकुर, रिंकू शर्मा, अनुभव शर्मा, राहुल शर्मा, हरीश चौहान, पवन शर्मा, गौरव शर्मा, विपल सचदेवा, नवदीप शर्मा, चेतन ठाकुर, दिलबाग ठाकुर, महिंद्र सिंह, रोकी ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Previous articleहो गई है अब घुसपैठ किसान आंदोलन में, वामपंथी नक्सली तत्व व खालिसानी समर्थकों की : संजीव मन्हास
Next articleदिव्यांगजन को सुविधा प्रदान करने के लिए दसूहा सिविल अस्पताल में 17 को लगाया जाएगा विशेष कैंप : अपनीत रियात