होशियारपुर,19 नवम्बर(राजदार टाइम्स): हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने गोवा की पूर्व राजपाल श्रीमति मृदुल सिन्हा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि श्रीमति मृदुल सिन्हा के रूप में देश ने आज एक महान लेखक, विचारक व राजनेता को खो दिया है। खन्ना ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्वाध्यक्ष रहते हुए श्रीमति मृदुल सिन्हा ने देश में नारी शक्ति को और मजबूत करने में अपना अहम रोल निभाया है। श्रीमति मृदुल सिन्हा एक महान लेखिका थी। जिन्होंने राष्ट्र को समर्पित कई किताबें लिखी हैं। खन्ना ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ 2 मिनट का मौन रखकर स्व:श्रीमति मृदुल सिन्हा की अत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर भाजपा स्पोट्र्स सैल अध्यक्ष डॉ.रमन घई, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय अग्रवाल, राजेश नकड़ा, मनोज शर्मा, सुरिंदरपाल दीवान, प्रमोद शर्मा, आनंद अग्रवाल, एडवोकेट रूपेश खन्ना, दलजीत सिंह, दविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, परम सिद्धु, जसबीर सिंह, टिंकू शर्मा, येशू जैन, वैद्य योधा मल आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleਡੀਏਵੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਬਲੱਗਣ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਸ਼ਾਨ : ਜੁਗਲ ਕਿਸ਼ੋਰ ਵਰਮਾ
Next articleकैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने वार्ड नंबर 9 मोहल्ला अस्लामाबाद के वाटर टैंक पार्क में आउटडोर जिम का किया उद्घाटन – लोगों को कसरत कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की