होशियारपुर,16 नवम्बर(राजदार टाइम्स ब्यूरो): बंसी नगर वैलफेयर सोसायटी की तरफ से शिव मन्दिर बंसी नगर में गोवर्धन पूजा के उपलक्षय में भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने श्री कृष्ण जी के समक्ष नत्मस्तक होकर शहरवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई दी। खन्ना ने कहा कि सनातन संस्कृति में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्तव है। गोवर्धन पूजा हमें पर्र्यावरण की रक्षा का संदेश देती है। गोवर्धन पूजा हमें गौमाता की पूजा कर पुण्य अर्जित करने की प्रेरणा भी देती है। खन्ना ने गोवर्धन पूजा के उपलक्षय में करवाया गया लंगर भी वितरित किया। खन्ना के भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी बनने पर बंसी नगर वैलफेयर सोसायटी की ओर से डॉ.रमन घई की अध्यक्षता में उन्हें सम्मानित भी किया। डॉ.रमन घई ने कहा कि खन्ना के देवभूमि हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी बनने पर होशियारपुर का मान बढ़ा है। उन्होंने पार्टी हाई कमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि खन्ना की नियुक्ति से हिमाचल प्रदेश भाजपा को मजबूती मिलेगी। इस समय पर जगदीश मिनहास, कर्मचंद, सतीश नैय्यर, राज कुमार बिल्ला, मोहित संधी, मोन्टी, हरीश बेदी, तरुण सिक्का, लक्की, राजा, दीपू, गोल्डी राणा, अनिल शर्मा, हरप्रीत, जसबीर, बिट्टू, कालू, प्रवीन शर्मा, मोहन शर्मा, पं.वकील तिवारी, सरोज बाला, प्रभा देवी, रेनू, ज्योति, रीटा, नीलम, विजय, रीटा, अनीता तिवारी, माया देवी, कांता ढ़ींगरा बलवीरो, आरती नैय्यर आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleबेटियों को उचित अवसर दिया जाये तो निश्चित ही छू सकती है आसमान को : जंगीलाल महाजन
Next articleअभिमन्यु की तरह बाल अवस्था में सराभा ने पीया शहादत का जाम : जंगीलाल महाजन/सतपाल शास्त्री/अनिल वसिष्ठ