जिला भाजपा कार्यलाय में मनाया संविधान दिवस बहुत ही हर्षोल्लास से
मुकेरियां,26 नवंबर(राजदार टाइम्स): भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास की अध्यक्षता में संविधान दिवस बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर फूल मालाएं पहना कर उनको नमन किया और उन्हें याद किया। इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप में सुना। सम्बोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का सविधान लागू हुआ था। लेकिन 26 नबम्वर 1949 को आज ही के दिन इसे अपनाया गया था। बाबा साहिब डॉ.भीमराव अम्बेडकर भारत के सविधान के निर्माता है। उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि हमारे देश का सविधान दुनिया का सबसे बड़ा सविधान है। इस समय पर हलका इंचार्ज जंगी लाल महाजन, जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य संदीप मिन्हास, पूर्व चेयरमैन एवं जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह राणा, कैप्टन करण सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजिंदर छोटू, भाजपा शहरी अध्यक्ष नीरज साहनी बंटी, जरनैल सिंह मिन्हास प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रैस सचिव विकास मनकोटिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा अंजना कटोच, जिला सचिव मोनिका अरोड़ा, राजेश कुमार वर्मा, नीरज जैन, सुधीर महाजन, संजीव भारद्वाज जिला सचिव, अमित शर्मा, संतोष रावत, सूरज सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए |

Previous articleएसडीएम रणदीप सिंह का दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडऱी स्कूल में हुआ स्वागत
Next articleस्थानीय रेल मुद्दों को लेकर खन्ना ने की केन्द्रीय रेल मंत्री से की वर्चुअल बैठक