कहा, प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर खेलो को किया जाएगा प्रफुलित युवाओं के लिए बनेंगे आधुनिक खेल स्टेडियमों 
मुकेरियां,12 दिसंबर(राजदार टाइम्स): गांव बम्बोवाल में लख दाता स्पोर्ट्स क्लब की और से समूह गांव निवासियो के सहयोग से 7वां पंचायती फुटबाल टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। जिसका उद्धघाटन आम आदमी पार्टी के पूर्व हल्का इंचार्ज प्रो.जीएस मुल्तानी ने करते हुए कहा कि खेलो का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। खेले हमारे स्वस्थ्य शरीर के लिए उतनी ही आवश्यक है, जितनी की जीवन जीने के लिए भोजन व पानी। उन्होनें कहा कि खेले हमे अनुशासन में रहना सिखाते है तथा युवाओं के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने में इस तरह के खेल मेले महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है।उन्होंने कहा कि वैसे तो सभी खेले अपना महत्व रखती है मगर फुटबाल एक इसी खेल है। जिसमे अधिक परिश्रम करना पड़ता है। इससे हमारे शरीर में स्फूर्ति आती है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनावो में प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर खेलो को और प्रफुलित किया जायेगा तथा युवाओं के लिए आधुनिक खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जायेगा ताकि नौजवान नशों से दूर रह खेलो की और आकर्षित हो। उन्होंने स्पोर्ट्स क्लब को 51 सौ रूपये की नकद राशि भेंट की। इस समय पर सुच्चा सिंह, अमित कुमार, ठाकुर उपदेश सिंह, ऋषि राणा, दीपक राणा, लक्की पठानिया, बरजीत सिंह राणा, आज्ञा राम सरपंच, सुरेश पठानिया, अजय कुमार,राजिंदर कुमार, रमन पठानिया, रणवीर सिंह, सरनजीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleगांव डालोवाल में स्वस्थ्य टीम ने किए दूसरी बार कोरोना टैस्ट लगाया कैम्प, लिए 55 लोगों के सैंपल
Next articleवार्ड नंबर 39 के लोगों के लिए आगे आए अनमोल जैन