हाजीपुर,20 दिसंबर(राजदार टाइम्स): खेलें स्वस्थ व निरोग रहने का साधन मात्र ही नहीं, बल्कि रोजगार व जीवन यापन का एक सशक्त माध्यम भी है। यह शब्द यंग स्किल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह प्लाहा ने अपने संबोधन में कहे। वह आज यहां खेलों मे भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को सम्बोधित कर रहे थे। यूथ एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी हंदवाल ने गांव हंदवाल में खेल मेले का आयोजन किया। जिसमें द्रोण एकेडमी, हाजीपुर एकेडमी, रजोली एकेडमी व  जय श्री राम एकेडमी के लगभग तीन सौ से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया। खिलाडिय़ों को इनाम वितरित करते हुए प्रदीप सिंह प्लाहा ने कहा कि नौजवान देश का भविष्य है व नशों जैसी कुरीतियों से बचने के लिए खेलों में भाग लेना अति आवश्यक है। आज के युग में खेलें मनोरंजन का साधन होने के साथ-साथ आजीविका का माध्यम भी है। देश के नामचीन खिलाडिय़ों ने गांव के स्तर से अपना कैरियर शुरू करके अपने बेहतरीन प्रदर्शन से विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में विजय प्राप्त कर ना केवल देश का नाम रोशन किया बल्कि आर्थिक रूप से भी अपने आपको सुदृढ भी किया। इस समय पर अकादमियों के प्रशिक्षक अजय कुमार हंदवाल, सूबेदार रत्ती राम, कैप्टन जोगिंदर सिंह, जीवा सिंह, प्रवीण सिंह, यंग स्किल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के सह संयोजक संजीव जख्मी, ब्लड मशीन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रघु महाजन, सुभाष चन्द्र, शमशेर सिंह, मुलख राज, स्वर्ण सिंह आदि के अलावा अन्य लोग भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Previous articleबिना भेदभाव शहरों व गांवों में करवाए जा रहे हैं विकास कार्य : अरोड़ा
Next articleनशे से दूर रहकर खेलों की तरफ ध्यान दे युवा : दीपक मदान/संदीप पंडित