कहा, कांग्रेस भटक चुकी है अपने सिधांतों से
अविनाश राय खन्ना ने सिरोपा डाल भाजपा में आने पर किया स्वागत, दिया दजाएगा पूरा सम्मान
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
विधानसभा क्षेत्र दसूहा में दिन प्रति दिन भाजपा मजबूत स्थिती में होती जा रही है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की लोक भलाई की नीतियों से प्रभावित हो कर विभिन्न पार्टियों के लोग आऐ दिन भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व ब्लाक समिति सदस्य व कांग्रेस के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके अमलोक सिंह हुंदल ने कांग्रेस पार्टी की लोक विरोधी नीतियों से तंग आक कर कांग्रेस पार्टी छोड़ हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रभारी व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की उपस्थिी में परिवार सहित भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में आने पर उनका अविनाश राय खन्ना ने पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया तथा कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। अमलोक सिंह हुंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब अपने सिधातों से भटक चुकी है।

पिछले पाँच साल तक मौजूदा विधायक ने मात्र लोगों को लूटा है। क्षेत्र में माईनिंग, जंगल से खैर की लकड़ी की काटाई, भरष्टाचार का बोलबाला चरम सिमा पर रहा है। उधर केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने देश के लोगों की भलाई के कार्य किए है। जिस कारण वह परिवार सहित भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राणा रघुनाथ सिंह भारी बहुमत से विजयी हो कर विधानसभा में जा रहे हैं। वह भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए तम-मन से कार्य करेंगे। इस समय पर हिमाचल के गगरेट से विधायक ठाकुर राजेश सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविंदर सिंह रवि, डाक्टर रमन घई, मंजीत चीमा, रिंपी रल्हन, युवा नेता ठाकुर विवेक रिंका, शुभ सरोच, हरीश शर्मा, पूर्व सरपंच राज कुमार, बलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, ठाकुर विजय सिंह, ठाकुर सुखविन्द्र सिंह, सुनील कुमार, नानक मसीह, सवर्ण सिंह, राजन कुमार, गुरविन्द्र सिंह, नवनीत सिंह, अजय कुमार मोरियां, सुखदेव सिंह के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Previous articleमोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं सदका पंजाब में बनेगी एनडीए सरकार : खन्ना
Next articleसुजानपुर में कांग्रेस को एक हफ्ते में लगा दूसरा जोर का झटका