होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): जिले में अभी तक सबसे अधिक 14 लोगों की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा लगभग 202 पाजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में अब तक कोरोना के 12598 पाजिटिव केस सामने आ चुके हैं, पर सबसे गंभीर विषय है कि लोग हिदायतों का पालन करने के लिए तैयार नहीं है। कोरोना का कहर अब दहला देने वाला है। हर रोज मौतों का बढ़ रहा आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग को सकते में डाल रहा है। कोरोना के कारण मरने वालों में आठ महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। इसमें चार लोग टांडा से, होशियारपुर शहर के दो लोग हैं। मृतकों में चक्कोवाल के रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति, होशियारपुर के मोहल्ला प्रेमगढ़ के रहने वाले 80 वर्षीय व्यक्ति, टांडा की रहने वाली 65 वर्षीय महिला, मंज मंडेर की रहने वाली 69 वर्षीय महिला, गोकुल नगर की रहने वाली 63 वर्षीय महिला, टांडा के रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति, भूंगा की रहने वाली 69 वर्षीय महिला, पालदी की रहने वाली वाली 53 वर्षीय महिला, टांडा के रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति, हारटा बडला के रहने वाले 92 वर्षीय व्यक्ति, टांडा के रहने वाली 55 वर्षीय महिला, सिबली की रहने वाली 68 वर्षीय महिला, पालदी की रहने वाली 24 वर्षीय महिला, गढ़दीवाला की रहने वाली 75 वर्षीय महिला है। जिले में 2022 नए लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें से 2277 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। अब तक 3,76,543 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें से 3,61,934 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। जबकि 3634 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है और 202 सैंपल इनवैलेड पाए गए हैं। जिले में अब 1937 एक्टिव केस हो गए हैं व 11042 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। पाजिटिव मामलों में होशियारपुर शहर के 16, स्वास्थ्य केंद्रों के 167 और बाहरी जिलों के 19 हैं।

Previous articleहिमाचल में स्कूल कॉलेज बंद जानें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लिया निर्णय
Next articleजिलाधीश ने एंबुलेंस वैन व फस्र्ट एड टीम श्री आनंदपुर साहिब के लिए की रवाना