कहा, पंजाब सरकार हर मुद्दे पर हुई फेल
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स):
भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पंजाब के पूर्व राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश में दिन प्रतिदिन अपराधिक गतिविधियों में हो रहे इजाफे से यह साबित होता है कि पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की कानून व्यवस्था पर पकड़ ढ़ीली है। खन्ना ने एक विडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि जब से कांग्रेस सरकार प्रदेश की सत्ता में आई है, उस समय से प्रदेश में अपराधिक गतिविधियों गैंगवार, रेप, मर्डर तथा लूटपाट की घटनाओं में बढ़ौतरी हुई है और अफसोस की बात है कि अपराधी अभी भी कानून की गिरफ्त से बाहर घूम रहे हैं। खन्ना ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से डगमगा चुकी है। खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रथम कर्तव्य प्रदेश में अमन शांति को बहाल रखना तथा प्रदेशवासियों को सुखमयी जीवन जीने में उनकी मदद करना होता है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार प्रदेश में अमन शांति बहाल नहीं रख सकती तो उसे प्रदेश पर राज करने का भी कोई अधिकार नहीं है।

Previous articleभाजपा महिला नेता शिवसेना बाला साहब ठाकरे में हुए शामिल
Next articleवूमैन सीनियर क्रिकेट जोन बी पंजाब टीम में होशियारपुर की 8 खिलाडियों का हुआ चयन