मुकेरियां, समियाल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित कैंब्रिज ओवरसीज स्कूल मुकेरियां में 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक हिंदी पखवाड़ा स्कूल के प्रिंसिपल ठा.परवीन सिंह के नेतृत्व में करवाया गया। इस समय स्कूल में काम करने वाले कर्मचारियों को हिंदी भाषा का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस समय प्रिंसिपल ठा परवीन सिंह ने बच्चों को हिंदी भाषा के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि 14 सितम्बर 1949 को हिंदी भाषा को राज भाषा घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े दौरान स्कूल की कक्षा 4 से 10वीं तक कि छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिस में हिंदी निबंध लिखना, क्रियात्मक गतिविधियां, सुलेख लिखना, वाद विवाद प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता और गीत मुकाबले शामिल थे। स्कूल के एमडी सचिन समियाल और चेयरपर्सन शिखा समियाल ने बच्चों को बढ़िया प्रदर्शनी के लिए शाबाशी भी दी।

Previous article“ਕੁੰਡਲੀ ਭਾਗਿਆ” ਸੀਰੀਅਲ ਵਿੱਚ ਮਨਘੜ੍ਹਤ ਅਤੇ ਅਪਮਾਨਜਨਕ ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨਾਮ ਸੌਂਪਿਆ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
Next articleधान की पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध: डिप्टी कमिश्नर