कहा, सभी को साथ ले बड़ों के आशिर्वाद से करेंगे अपना कार्य
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
भाजपा हाई कमान ने मुझ पर विश्वास कर जो जुम्मेवारी सौंपी है। उसके लिए मैं तेहे दिल से पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त करता हूँ। जिन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता को यह सम्मान दिया है। यह शब्द मंडल भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपिन्द्र सिंह ने राजदार टाइम्स से एक विशेष बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जोकि अपने कार्यकताओं को इतना सम्मान देती है। भाजपा में एक छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पद पर अपनी मेहनत, लगन व इमानदारी से पहुँच सकता है। एक प्रशन के उत्तर में मंडल भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपिन्द्र सिंह ने कहा कि वह सभी को साथ ले, बड़ों का आशिर्वाद ले उनके मार्गदर्शन से, साथियों के सहयोग से मंडल भाजपा को आगे ले कर जाएंगे। उनका किसी से भी कोई मुकाबला नहीं हैं, पार्टी ने उन्हें जो जुम्मेवारी विश्वास कर सौंपी है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे तथा आने वाले विधान सभा के चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने के लिए वह मंडल के सभी कार्यकर्ताओं तक पहुँच करेंगे। उन्होंने कहा कि वह केन्द्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुँचाने के लिए शीघ्र ही एक अभियान भी चलाएंगे तथा पंजाब सरकार के साढ़े चाल की लोक विरोधी नीतियों के बारे में भी लोगों को अवगत करवाएंगे। रूपिन्द्र सिंह ने कहा कि वह जल्दी हा पार्टी हाई कमान व वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत कर मंडल की टीम तैयार करेंगे तांकि आने वाले विधान सभा के चुनावों की तैयारियां की जा सकें।

Previous articleकृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन क्षेत्र में दुकानें रही पूर्णता बंद
Next articleकांग्रेस सरकार ने साढे चार में कुछ नहीं किया तो चार माह में क्या करेगी : पहलवान निर्मल सिंह